
चीन के चच्यांग प्रांत के चिनहुआ शहर में सिफिंग गांव स्थित है, तो ताई वंश द्वारा निर्मित एक गांव है जो युआन राजवंश (1271-1368) के अंत और मिंग राजवंश (1368-1644) के आरंभ से एक साथ रहते थे।
इस गांव में मिंग राजवंश और छिंग राजवंश (1644-1911) की एक हज़ार से ज़्यादा प्राचीन इमारतें आज भी सुरक्षित हैं, जिनका कुल निर्माण क्षेत्रफल 22,000 वर्ग मीटर से ज़्यादा है। कई प्राचीन इमारतें ईंटों, लकड़ी और पत्थर की नक्काशी से सजी हैं, जो वास्तुशिल्पीय कार्यों के साथ सहज रूप से एकीकृत हैं।
साल 2010 में, सिफिंग गाँव को चीन के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गाँवों की पाँचवें खेप में शामिल किया गया था। साल 2013 में, इसे एक पारंपरिक चीनी गाँव के रूप में चुना गया था। वहीं, सिफिंग गाँव की स्थानीय वास्तुकला को वर्ष 2013 में राष्ट्रीय प्रमुख सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण इकाई के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।