
चीन के हाईनान प्रांत की राजधानी हाइखो में 13 अप्रैल को छठे चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो का शुभारंभ हुआ। “खुलापन वैश्विक उपभोग को बढ़ावा देता है, नवाचार बेहतर जीवन की ओर अग्रसर करता है” थीम पर आधारित इस आयोजन में 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3,400 से ज़्यादा ब्रांड शामिल हुए हैं। यह एक्सपो न केवल उच्च गुणवत्ता वाले उपभोक्ता उत्पादों के प्रदर्शन का मंच है, बल्कि वैश्विक व्यापार, नवाचार और साझेदारी को बढ़ावा देने का भी एक अहम माध्यम बनकर उभरा है।