
चीन के हुनान प्रांत के छांगशा शहर में, नागरिक "स्नैक किंगडम" में प्रवेश करने के लिए कतार में खड़े थे। यह स्टोर 13,315.04 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 6,500 से अधिक वैश्विक ब्रांड, 25,000 से अधिक घरेलू स्नैक्स और 10,000 से अधिक आयातित स्नैक्स उपलब्ध हैं। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा "विश्व के सबसे बड़े स्नैक स्टोर" के रूप में प्रमाणित किया गया है। स्टोर में एक स्नैक संग्रहालय और चीनी गायक चो च्येलुन का 70,000 से अधिक लॉलीपॉप से बना एक विशाल चित्र भी है, जो कई उपभोक्ताओं को खरीदारी करने और इस अनुभव को महसूस करने के लिए आकर्षित करता है।