
चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन में आयोजित 2026 एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) नेताओं की बैठक सप्ताह के समाचार केंद्र में पारंपरिक संस्कृति की ख़ास झलक देखने को मिल रही है। यहां 16 नवंबर को आगंतुकों ने पारंपरिक चाय की चुस्कियों का स्वाद लिया और मशहूर श्यांगयुनशा तकनीक का क़रीब से अनुभव किया। इस तरह, वहां मौजूद लोगों ने चीन की समृद्ध अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की छटा का जमकर आनंद उठाया।