
29 सितंबर को चीन के आनहुई प्रांत के हुआइनान शहर स्थित हुआइनान पीपुल्स पार्क में “सुपर आनहुई•चीन स्वादिष्ट व्यंजन” और आनहुई राष्ट्रीय दिवस सांस्कृतिक एवं पर्यटन उपभोग माह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चीन के आठ प्रमुख व्यंजनों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों के साथ-साथ आनहुई के हुआइनान, छूजोउ, बोजोउ और सूजोउ शहरों की टीमों ने खाना पकाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। करीब 100 नागरिक खाद्य समीक्षकों और पेशेवर निर्णायकों को विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखने और उनका मूल्यांकन करने के लिए आमंत्रित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य व्यंजनों के जरिए सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र में उपभोग को बढ़ावा देना है।